बांका, अप्रैल 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के महोता गांव में घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। घायल महिला रेमी देवी ने बताया कि गांव के पिंटू मंडल की पत्नी अनीता देवी एवं उनकी पुत्री प्रियंका देवी अक्सर उनकी चचेरी बहू अल्पना देवी को गाली-गलौज करती रहती थी, जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती थी। रविवार को भी दोनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगी। जब अल्पना देवी ने इसका विरोध किया तो दोनों मां बेटी उनके साथ मारपीट करने लगी, शोर सुनकर जब वह उन्हें बचाने गई तो उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। यह भी पढ़ें- पानी विवाद में दो महिलाएं घायल इस मारपीट में दूसरे पक्ष की अनीता देवी भी जख्मी हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्ट...