रुद्रपुर, जून 28 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की आवास विकास चौकी पुलिस ने घरेलू विवाद में पत्नी से मारपीट और पुलिस के समझाने के बावजूद हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। पुलिस के अनुसार आवास विकास निवासी एक महिला ने अपने पति फारुख पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र आर्या दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान फारुख उत्तेजित हो गया और दोबारा झगड़ा करने पर आमादा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...