कटिहार, अप्रैल 25 -- फलका। एक संवाददाता शुक्रवार को फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चार सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। घटना में बड़े भाई की पत्नी और पुत्र समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हालांकि सभी जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से इलाज हेतु सीएचसी फलका लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों क़ो बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर...