घरेलू विवाद में विवाहिता पर हमला
बलरामपुर, जून 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरिया जंगली धनईडीह में घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर व दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम देवरिया जंगली धनईडीह निवासी खुशनाज पत्नी रियाजुद्दीन खान ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 मई की रात करीब 10 बजे घरेलू विवाद के दौरान उनके ससुर गयासुद्दीन, सास मम्कैश, ननद सालिहा व हिना ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने ईंट व डंडों से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- विवाहिता के साथ दहेज की मांग पूरी न होने पर की मारपीट आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में उन्होंने निजी चिकित्सक से उपचार कराया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.