दुमका, मई 12 -- दुमका। घरेलू विवाद में विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक दुमका मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकाठी गांव की रहने वाली थी। मृतका मकलू हेमरम कोई एक बच्चा भी है। पति मनोज सोरेन दैनिक मजदूरी किया करता है। परिजनों ने बताया कि शाम में किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आवेश में आकर महिला ने कीटनाशक दवा खा ली। यह भी पढ़ें- जहरीले पदार्थ के खाने से 26 वर्षीय युवक की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...