मधुबनी, मार्च 25 -- बाबूबरही। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बसहा पंचायत अंतर्गत दिघिया टोल वार्ड 13 गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान खोईर गांव निवासी दशरथ यादव की पुत्री व देवनाथ यादव की पत्नी बबीता देवी(32वर्ष) के रूप में हुई है। वह दो छोटे बच्चों की मां थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार व अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को घर के अंदर चटाई पर पड़ा पाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पति,सास समेत घर के अन्य परिजन घटना स्थल पर फरार हो गए। ग्राम्रीणों का आरोप कि महिला को पीट-पीटकर मार डाला गया है। हालांकि शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं म...