मेरठ, मार्च 24 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर-13 में रविवार को आरोपियों ने युवती के पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर पथराव कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, अनीस अहमद पुत्र शब्बीर अहमद ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गली नंबर-18 निवासी शुहेब पुत्र सलीम से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग करते हुए युवती से मारपीट करने लगे। 20 मार्च को युवती अपनी मां और चार माह की बच्ची के साथ ससुराल से सामान लेने गई थी, जहां आरोपी पति ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। इस दौरान बच्ची भी गिरकर घायल हो गई। मां-बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को...