बिहारशरीफ, मार्च 13 -- घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगा दी जान करंडे थाना क्षेत्र के लहना गांव की है घटना शव को बरामद कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। घरेलू विवाद में पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला करंडे थाना क्षेत्र के लहना गांव का है। पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतक गांव निवासी अनिक केवट का 32 वर्षीय पुत्र अरविन्द केवट है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। परिजनों ने बताया कि युवक का ससुराल चेवाड़ा है। जबकि, उसकी पत्नी का नानी घर भिखनी बीघा है। पति के घर में ही साली भी रहती है। इसी कारण अक्सर पति- पत्नी में विवाद होते रहता था। शुक्रवार को पति और पत्नी को सुलह करने के लिए भिखनी बिगहा गांव बुलाया गया था। देर शाम को युवक ...