चंदौली, जनवरी 6 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव की दलित बस्ती में बीते रविवार की देर रात एक युवक ने पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना का कारण युवक का उसकी पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसके मृत होने की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रामपुर गांव के दलित बस्ती निवासी रामचंद्र के दो पुत्रों में अजीत बाहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय अजीत की उसकी पत्नी के साथ कहा सुनी होती रहती थी। बीते रविवार की रात पत्नी से हुए विवाद के बाद रात्रि में अजीत समीप के नीम के पेड़ में मफलर का फंदा बनाकर झूल गया। काफी देर तक घर में अजीत का पता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.