फतेहपुर, मार्च 9 -- बिंदकी संवाददाता। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र कोरईया गांव में घरेलू विवाद के चलते 45 वर्षीय रमाकांत पुत्र सूरज दीन ने रविवारशाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया था। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव कोरईया पहुंचे। परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे। पूरे गांव में शोक का माहौल छाया रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.