चाईबासा, दिसम्बर 2 -- चाईबासा। घरेलू विवाद में पांडरासाली ओपी के पांडरासाली गांव निवासी 21 वर्षीय गुरुचरण पुरती अपने सीने में चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया था। पत्नी गुस्से में अपना माइके तामबो आ गई।इघर गुरूचरण फुर्ती ने भी गुस्से में आकर घर में रखे चाकू निकाला और जान देने की नीयत से अपने सीने में चाकू मार लिया ।जिससे वह गंभीर रूप जख्मी हो गया।घटना की सूचना पाते ही पत्नी घर आ गई ।पति को घटना स्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाइ। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के जमशेदपुर रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि कौन जानता था कि छोटा मोटा विवाद में चाकू मार लेगा। बताया गया है कि छह महीना पहले ही गुरुवार प्रेम विवाह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.