शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में घरेलू विवाद के दौरान युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजीजगंज निवासी कुलदीप ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई अनुज कुमार और पिता मदन लाल ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान अनुज कुमार ने उसकी उंगली काट ली और डंडे से हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- आम का ठेला लगाने को लेकर विवाद, तीन लोगों पर मुकदमा बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कु...