कटिहार, मई 10 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी में घरेलू विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति का सिर फट गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि जख्मी से बयान लिया गया। बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- बाउंड्री वाल गिराने व घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...