मुंगेर, अप्रैल 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के चांदबली स्थान के समीप घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चांदबली स्थान के समीप टोला में घरेलू विवाद में जमकर मारपीट की घटना में चांदबली निवासी संतु शर्मा तथा उसकी पत्नी पूर्णिमा देवी एवं मां मनोरमा देवी ने घर में अकेली अपने छोटे भाई अवधेश शर्मा की पत्नी रुचि कुमारी को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं जख्मी रुचि को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस संबंध में जख्मी रुचि देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरा भैंसुर संतु शर्मा उसकी पत्नी पूर्णिमा देवी तथा मेरी सास मनोरमा देवी हमेशा मेरे घर आकर लड़ाई झगड़ा करते है। जिसका विरोध करने पर वे सभी मारपीट करते है। ...