हरदोई, अप्रैल 3 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के टेढ़वा मजरा फरीदापुर गांव निवासी पीड़िता उपासना पत्नी नन्हेलाल ने थाना सुरसा में तहरीर देकर पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी मीना देवी तथा बेटियां अंजली और मोहिनी ने मिलकर गाली-गलौज की और उपासना व उनकी बेटियों अनुपमा व सुधा के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले को दर्ज कर लिया गया है। शेष जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...