मधुबनी, मई 18 -- पंडौल,एक संवाददाता । पंडौल थाना क्षेत्र के ककना गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी शिवन सिंह ने पंडौल थाना में आवेदन देकर अपने बड़े भाई सुरेंद्र नारायण सिंह पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई सुरेंद्र नारायण सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपित ने घर में तोड़फोड़ की तथा बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में भिड़े, क्रास केस दर्ज पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन क...