मुंगेर, मार्च 16 -- असरगंज,निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र के अद्रास गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि अद्रास गांव के छोटू मंडल और पप्पू मंडल के बीच घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...