बिहारशरीफ, जून 1 -- घरेलू विवाद में मां ने 6 माह की बच्ची के साथ जहर खा दी जान सास से कहा-सुनी होने के बाद गुस्से में आकर उठाया कदम बरबीघा के केवटी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव की है घटना बरबीघा (शेखपुरा), हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बरबीघा प्रखंड के गंगटी गांव में पारिवारिक विवाद में छह महीने की बच्ची के साथ मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की रात की है। एक साथ दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी इस घटना से काफी मर्माहत हैं। पति रोहित ने बताया कि पत्नी विभा का अपनी सास से कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी छह माह की बच्ची के साथ जहर खा लिया। घटना की सूचना पाकर केवटी थाने की पुलिस गांव पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। मृतका के मायके वाले भी सोमवार की सुबह गांव प...