मुंगेर, मार्च 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के प्रसंडो गांव में घरेलू विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। परिजनों ने आनन फानन में महिला को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार प्रसंडो निवासी त्रिपुरारी सिंह की पत्नी संध्या कुमारी घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी मिलते ही त्वरित रूप से आनन-फानन में महिला को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ. राजीव लोचन विनायक ने प्राथमिक उपचार कर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...