कोडरमा, जून 30 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ईंटाय गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद से परेशान एक महिला द्वारा जहरीली दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान नंदलाल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर आपसी कलह चल रही थी। इसी से आहत होकर संजू देवी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा खाने के बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित नदी किनारे चली गई, जहां बेहोशी की हालत में गिर पड़ी।नदी किनारे महिला को अचेत अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया। फिलहाल महिला ...