जामताड़ा, मार्च 5 -- घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, सदर अस्पताल में मौत करमाटांड़, प्रतिनिधि।करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल गांव में घरेलू विवाद के बाद एक 21 वर्षीय महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है। मृतका की पहचान ताराबहाल गांव निवासी गणेश महतो की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सीमा देवी ने घर में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना के एसआई कमलेश कुमार चौधरी और कुलदीप मिंज सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रव...