रुडकी, मई 17 -- घरेलू कलह के चलते एक महिला ने पति के सामने ही गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख आसपास के युवकों ने बचाने के लिए छलांग लगा दी। साथ ही महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसके पति को कोतवाली ले आई। जहां काउंसलिंग के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक महिला रविवार को अपने पति व एक साल के बच्चे के साथ नगर निगम पुल के पास पहुंची थी। यहां किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। इससे नाराज महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाता देख पति के हाथ-पांव फूल गए और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गंगनहर में नहा रहे युवक मौके पर पहुंचे और महिला को डूबता देख बचाने के लिए छलांग लगा दी। काफी दूर जाने के बाद युवकों ने महिला को सुरक्षि...