मुंगेर, मई 3 -- असरगंज। असरगंज थाना क्षेत्र के छोटी कोरियन में शुक्रवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान हुए मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सूचना मिलने पर थाना की डायल 112 पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर पीटीसी जसवंत कुमार ने जख्मी महिला को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जख्मी महिला जमालपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी मनोज यादव की 35 वर्षीय पत्नी निभा देवी है। जख्मी महिला की बेटी प्रिया कुमारी ने बताया कि उसकी शादी असरगंज के छोटी कोरियन गांव में हुई है। मेरा पति दिलखुश कुमार दिल्ली में ड्राइवर का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- बेटी का वैवाहिक जीवन ठीक करने गए पिता व भाई की पिटाई प्रिया ने आगे बताया कि पति की अनुपस्थिति में उनके जेठ अमित कुमार और रितेश कुमार ने उनका सारा समान घर से बाहर फेंक द...