संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बयारा में घरेलू विवाद में एक महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़ित उर्मिला पत्नी राजेश का आरोप है कि 11 मई 2026 को शाम साढ़े सात बजे घरेलू विवाद को लेकर उसके ससुराल के हरीकांत अनायास उसे गाली गलौज देने लगे। मना करने पर उसे लात घूसा, लाठी डंडा से मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी भी देते हुए घर के भगाने लगे है। उसके पति काम से बाहर रहते है। पिटाई से उसको चोटें आई है। एसएसआई प्रमोद यादव ने बताया कि आरोपी हरीकांत पर केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...