महाराजगंज, मार्च 13 -- परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत परतावल छातीराम नायक टोला निवासी रूखमीना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके ससुरालियों ने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...