लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में सोमवार को गुस्से में आए नाबालिग बेटे ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर अपने ही पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामकरण के रूप में हुई है। उनके दो बेटे हैं। पुलिस के अनुसार, बड़े बेटे के साथ किसी घरेलू बात को लेकर रामकरण की कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखी लाठी उठा ली और पिता के सिर पर लगातार वार करने लगा।एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे मोहनलालगंज थाने में हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.