बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- घरेलू विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, एक हाथ टूटा शेखपुरा। हिंदुस्तान संवाददाता जिले के एकरामा गांव में घरेलू विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान रामशीष यादव के रूप में की गई है। उनका एक हाथ टूट गया है। जबकि, सिर में भी गंभीर चोट आयी है। घायल रामशीष यादव ने बताया कि उनके भाई उपेंद्र यादव और भतीजे नीतीश यादव सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार घरेलू विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज हुई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...