बक्सर, अप्रैल 19 -- पेज तीन के लिए --- फोटो संख्या- 20, कैप्सन- रविवार को पसहरा में बिजली के पोल पर चढ़ा युवक। इटाढ़ी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पसहरा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक घरेलू विवाद में करीब 200 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पसहरा निवासी सुरेश नट का पुत्र सूरज नट घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आया और अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया। वह करीब एक घंटे तक टावर पर ही बैठा रहा। यह भी पढ़ें- बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से बात करने की जिद इधर, नीचे खड़े लोगों की सांसें थमी रहीं। घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल...