बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर। ललिया क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर कटुई निवासी व्यासमुनि पांडेय ने 16 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 15 मार्च रात करीब 8.30 बजे गांव के ही कृष्ण कुमार पांडेय, कन्या देवी व पदुमनाथ पांडेय ने घरेलू विवाद को लेकर मा माला देवी की पिटाई की। मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...