घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या के पति ने की आत्महत्या
रांची, जून 30 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलिंगकेल के हितडीह टोला में घरेलू विवाद में एक वृद्ध व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में जंगल में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जबकि इसका खुलासा सोमवार को हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय लुंदा मुंडा और उनकी पत्नी 65 वर्षीया गुरमी मुंडा उर्फ मंगरी मुंडा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र बिरसा मुंडा ने बताया कि शुक्रवार को उनके माता-पिता सायको साप्ताहिक हाट गए थे। घर लौटने के बाद रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लुंदा मुंडा ने टांगी के पिछले हिस्से से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल की जानकारी इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.