बांका, अप्रैल 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक गांव में घरेलू विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई एवं उनकी पत्नी को पीट कर जख्मी कर दिया। घायल विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने दो दिन पूर्व बैंक से 31 हजार रुपए लोन लिया था। गुरुवार को उनकी अनुपस्थिति में उनके बड़े भाई संतोष कुमार ने आलमीरा में रखे रूपए जबरन निकाल लिया। उनकी पत्नी आरती देवी ने जब रूपए निकालने का विरोध किया तो उन्हें पीट कर जख्मी कर दिया। उनकी पत्नी ने घटना की जानकारी उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे तो बड़े भाई ने उन्हें भी पीट दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.