चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। घरेलू विवाद में मुफस्सिल थाना अंतर्गत तिलाइसुद गांव निवासी डोको गोप ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार रविवार को किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया था। डोको ने गुस्से में पत्नी की पीटाई कर दिया। इसके बाद पत्नी शाम को घर छोड़ कर चली गई। रात के लगभग 10 बजे घर लौटी और पति को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पत्नी ने पति के कमरे में गयी तो पति को फांसी के फंदे से झूलता पाया। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी सोमवार को सुबह में ग्रामीण मुंडा के द्वारा मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। बताया गया है कि मृतक...