फतेहपुर, अप्रैल 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुकेती गांव में घरेलू विवाद उस समय गंभीर हो गया जब एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित दीपक श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले बांदा जनपद के कमासिन क्षेत्र के तेलौसा गांव निवासी ज्योति से हुई थी।पिछले कई महीनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह पिछले तीन महीने से बहन के घर रह रहा था। मंगलवार दोपहर दीपक अपनी बहन के साथ गेहूं लेने पड़ोस के बटाईदार के घर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ज्योति वहां पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंची और दीपक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद बहन व ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और घटना को टाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। थाना प्रभारी हरनाथ सिंह ने ब...