रामपुर, फरवरी 25 -- स्वार। कोतवाली क्षेत्र के बधुआखेड़ा गांव में घरेलू विवाद के चलते तीन सगे भाई आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि मंगलवार को धर्मेंद्र, अशोक कुमार और महेंद्र के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। तीनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में तीनों भाई एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...