चाईबासा, जुलाई 13 -- चाईबासा। घरेलू विवाद में टोंटो थाना अंतर्गत सुइअमबा गांव निवासी हरीश मुंडारी की पत्नी 35 वर्षीय जिरा मुंडारी ने कीटनाशक दवा पी कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को किसी बात को लेकर मृतिका का परिजनों के साथ विवाद हो गया था।वह गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक दवा शनिवार को रात में पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को टोंटो थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद में गुस्से से कीटनाशक दवा पीने से मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...