घरेलू विवाद में कीटनाशक खा लेने से बिगड़ी हालत
बांका, अगस्त 27 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के महकारा गांव में बुधवार को घरेलू विवाद में नकुल यादव का पुत्र 40 वर्षीय यशवंत यादव ने कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने यशवंत यादव को मूर्छित अवस्था में बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हालत में सुधार होने पर यशवंत यादव ने स्वीकार किया की वह घरेलू भू विवाद में गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा लिया था। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने बताया की मरीज का इलाज किया जा रहा है और स्थिति में लगातार सुधार भी हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.