बस्ती, जून 8 -- नगर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर थानाक्षेत्र के कस्बा स्थित धोबी टोला मोहल्ले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र के मझौवा मरवटिया बाबू निवासी मोहन कुमार ने थाने में तहरीर में देकर बताया कि उनकी साढू की बेटी ज्योति की शादी धोबी टोला निवासी सोनू के साथ हुई है। आरोप है कि बीते शनिवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान सोनू ने अपनी पत्नी ज्योति को साथ लात-घूसे से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- झंझारपुर में विवाहिता की हत्या, पति घर छोड़ फरार इस हमले में ज्योति बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस...