गुमला, मई 27 -- घाघरा। घाघरा नेतरहाट रोड निवासी 20 वर्षीय सोहराय असुर ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। परिजनों के अनुसार सोहराय अपनी मां और पत्नी के साथ घाघरा में किराये के मकान में रहता है और एक होटल में काम करता है। उसकी मां पिछले आठ वर्षों से घाघरा में रह रही है।बुधवार पूर्वाह्न किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर सोहराय ने खेतों में छिड़काव के लिए रखी कीटनाशक दवा खा ली। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास दवा सेवन के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही स्वजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे। जहां उ...