गोड्डा, दिसम्बर 30 -- गोड्डा। गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गायछंद गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला द्वारा कीटनाशक सेवन किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की तत्परता से महिला को समय रहते इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला का नाम ललिता देवी है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि मानसिक रूप से आहत होकर महिला ने आवेश में आकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगी। महिला की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन आनन फानन में उसे निजी वाहन से गोड्डा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों द्वारा ...