रायबरेली, जून 3 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के तमनपुर गांव में बीते मंगलवार रात एक युवक ने दो मंजिला मकान की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के तमनपुर गांव के रहने वाले नवीन (29) पुत्र शिवकरण बीते मंगलवार देर रात घर की दो मंजिल छत पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि परिजनों से कहासुनी के बाद वह नाराज हो गया और अचानक नीचे कूद गया। नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन दौड़े और 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि ...