कन्नौज, जनवरी 4 -- कन्नौज। शहर कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमलियापुरवा गांव निवासी राकेश कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अमनदीप कक्षा 8 का छात्र था। रविवार दोपहर घर पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि उस समय उसके पिता खेत में काम के लिए गए हुए थे और घर पर अमनदीप तथा उसका बड़ा भाई ही थे। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद अमनदीप काफी परेशान हो गया और घर के अंदर चला गया और घर में लगे टीन सेड के पाइप में रस्सी से फंदा डालकर वह फांसी पर झूल गया। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में को...