बक्सर, मार्च 11 -- चौसा, एक संवाददाता। मध्य पूर्व एशियाई देशों में पिछले कुछ दिनों से चल रहे युद्ध का असर गैस की आपूर्ति पर पड़ता हुआ दिखाई देने लगा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे इस युद्ध के दौरान रसोई गैस की किल्लत का सामना लोगों को करना नहीं पड़े। इसके लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है। इसके बावजूद यहां के लोगों को रसोई गैस सिलेंडर का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को इस स्थिति का सामना करना पड़ा। इस बारे में चौसा ग्रामीण इंडेन गैस के संचालक छठू लाल रजक ने बताया कि गोदाम में गैस उपलब्ध नहीं है। इस वजह से गैस सिलेंडर का वितरण नहीं हो पा रहा है। बताया कि कब तक गैस की आपूर्ति होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आपूर्ति होने पर डोर-टू-डोर गैस का वितरण शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.