लखनऊ, अप्रैल 9 -- राजधानी में बिजली चोरी और अवैध विद्युत उपभोग को रोकने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुबग्गा से बुद्धेश्वर तक चार निजी अस्पतालों में घरेलू बिजली कनेक्शन का व्यावसायिक इस्तेमाल होते पाया गया, जिसके बाद विभाग ने सभी संबंधित अस्पताल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सभी परिसर में 10 किलोवाट से अधिक का कनेक्शन थे। वहीं, जानकीपुरम के कदम रसूल इलाके में 65 स्मार्ट मीटरों की जांच की गई। इस दौरान मीटर बाईपास कर चोरी कर रहे दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। गोमतीनगर में टीम ने निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के मीटर खंगाले, जिसमें तीन लोग अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते पकड़े गए। वहीं, एक अन्य मामले में घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक गतिविधियां ...