नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयरों में गजब की तेजी आई है। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 171.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अक्टूबर में मजबूत घरेलू बिक्री के बाद अशोक लीलैंड के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। अक्टूबर 2026 में अशोक लीलैंड की घरेलू बिक्री 20,224 यूनिट्स की रही है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी की बिक्री 24 पर्सेंट बढ़ी है। पिछले साल अक्टूबर में अशोक लीलैंड की घरेलू बिक्री 16,314 यूनिट्स रही थी। मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल्स की मजबूत डिमांड की वजह से इस साल अक्टूबर में अशोक लीलैंड की डोमेस्टिक सेल्स में उछाल आया है। Ashok Leyland अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है। एक्सपोर्ट को मिलाकर...