बरेली, जून 19 -- सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) ने घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए विशेष मार्केटिंग अभियान की शुरुआत की है। अभियान के पहले चरण में शहर की 60 आवासीय सोसाइटी और कॉलोनियों को कवर किया जाएगा। पहले दिन रामपुर गार्डन, इंटरनेशनल सिटी, सिंधु पैलेस, सिंधु नगर, एल.ए. अपार्टमेंट, साउथ सिटी, डिफेंस कॉलोनी, सिटी एन्क्लेव, नवजीवन अपार्टमेंट और ड्रीम होम्स में जागरूकता अभियान चलाया गया। ‎अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि 25 मई 2026 की सरकारी गजट अधिसूचना के अनुसार जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन लग चुका है, उन्हें 30 दिनों के भीतर अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर या ट्रांसफर करना होगा। यह भी पढ़ें- घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए सीयूजीएल का विशेष अभियान शुरू सीयूजीएल ने पीएनजी को सुरक्षित, सुविधाजनक और निरंतर ग...