भभुआ, अप्रैल 21 -- जिला विनियमन केंद्र की स्थापना के लिए जमीन आवंटन को ले हुई बैठक पेट्रो कंपनियों के अधिकारी और प्रशासनिक अफसरों संग डीएम ने की चर्चा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन ने घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर डीएम नितिन कुमार सिंह ने मंगलवार को पेट्रो कंपनियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाहरणालय में बैठक की, जिसमें जिला विनियमन केंद्र की स्थापना के लिए भूमि आवंटन पर विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एडीएम, डीएसओ, भभुआ व मोहनियां एसडीओ, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे। मोहानियां एवं भभुआ में डीआरएस अवसंरचना की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि को शीघ्र चिन्हित एवं आवंटन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई, ताकि जिले में घरेलू पाइप्ड प्राकृति...