हमीरपुर, फरवरी 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के बदनपुर मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। घटना तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई। इससे पूरे मकान में दरारें पड़ गई हैं। विस्फोट के बाद मकान में आग लग गई, लेकिन स्लैब का हिस्सा ढहने से घर के अंदर गिरी पानी की टंकी की वजह से आग बुझ गई। बदनपुर मोहल्ला निवासी जावेद खान के आवास में बीती रात करीब 11 बजे के आसपास घरेलू गैस सिलेंडर में तेज विस्फोट से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना जिस समय हुई उस समय जावेद का पूरा परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। विस्फोट इतना तेज था कि पूरे मकान में दरारें पड़ गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। जावेद का मकान का एक हिस्सा ढह गया। ...