बदायूं, जून 8 -- केंद्र सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ाए जाने से आम आदमी पर इसका बोझ पड़ेगा। कॉमर्शियल सिलेंडर पर पहले से ही काफी रुपये बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे होटल, ढाबों पर खाना भी महंगा हो गया है। ऐसे में गृहस्थी संभालने वाली महिलाओं का कहना है कि रसोई गैस पहले से ही महंगी थी अब सरकार ने उसको और महंगा कर दिया है। महंगाई की मार से किचन का बजट बिगड़ सकता है। रविवार को सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर पर एक साथ 29 रुपये बढ़ाए गए तो आम आदमी सकते में पड़ गया। यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत नहीं, आम लोगों की परेशानी बढ़ाई गई पहले से ही घरेलू खाद्य पदार्थों पर महंगाई होने की वजह से आम आदमी परेशान है, ऐसे में गैस सिलेंडर पर पैसे बढ़ाए जाने से उनपर और आर्थिक भार बढ़ेगा। गृहणियों का कहना है कि दूध, खाने का तेल, सब्...