सीवान, अप्रैल 19 -- सीवान। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं और किसी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि इंडेन, भारत गैस और हिंदुस्तान गैस के कुल 48 वितरकों के पास वर्तमान में 20,611 गैस सिलेंडर स्टॉक में हैं, जबकि प्रतिदिन नई आपूर्ति भी लगातार हो रही है। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी गैस एजेंसियों की नियमित जांच और निगरानी की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी स्तर पर औचक निरीक्षण और छापेमारी भी की जा रही है, ताकि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके। यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध : डीएम निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.