रुद्रपुर, मार्च 11 -- दिनेशपुर, संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री ममता हालदार के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। ममता हालदार ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, खासकर गृहिणियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिनेशपुर नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। यहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.